अगले माह गोरखपुर आएंगी दो सौ बसें,परिवहन निगम निर्धारित कर रहा रूट

Uttar Pradesh

(गोरखपुर UP)12नवम्बर,2024.

अगले माह दिसंबर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के गोरखपुर क्षेत्र को लगभग दो सौ बसें मिलने वाली हैं। यात्रियों को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम रूट का निर्धारण कर रहा है। बसों का किराया भी तय किया जा रहा है। यही बसें कुंभ मेले में भी चलाई जाएंगी।

परिवहन निगम में आने वाली 200 बसों में 10 वोल्वो, 10 इलेक्ट्रिक, 20 एसी, 80 छोटी व 80 बड़ी साधारण के साथ तीन स्लीपर एसी बस शामिल हैं। इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाने की योजना पर काम चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, वोल्वो व स्लीपर बसों को लंबी दूरी के लिए रखा जाएगा। इसमें काठमांडो की बस सेवा भी शामिल है।

इलेक्ट्रिक बसें 200 किलोमीटर क्षेत्र में चलाई जाएंगी। 80 छोटी बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में और बड़ी 80 बसों को लोकल क्षेत्रों में चलाया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रूट व किराए को लेकर तैयारी चल रही है। आने वाली बसें यात्रियों को जरूर लाभ देंगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *