महाकुंभ में 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित,10 हजार संस्थाओं के आने की उम्मीद

Uttar Pradesh

(प्रयागराज UP) 27दिसम्बर ,2024.

सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुंभ-2025 में शिविर लगाने की इच्छा के साथ देश भर की संस्थाएं कतार में हैं। इन्हें भूमि आवंटन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। 31 दिसंबर तक सभी संस्थाओं को जमीन आवंटित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

महाकुंभ में आठ से 10 हजार संस्थाओं के आने की उम्मीद है। इनमें से 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित हो चुकी है। प्रयागवाल तथा नई संस्थाओं को भी भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। मेला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूखंड आवंटित किए गए हैं।

वहीं, प्रयागवाल को अब तक 450 भूमि आवंटित की जा चुकी हैं। प्रयागवाल को भूमि आवंटन का कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह, नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य भी 16 दिसंबर से शुरू हुआ, जिसे 31 तक पूरा किया जाना है। भूमि आवंटन के साथ मेले की बसावट और शिविर लगाने का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *