हर्बल होली का दिखा क्रेज, अबीर-गुलाल और फूलों से खेली होली

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)16मार्च,2025.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार लोगों में हर्बल होली का जबरदस्त क्रेज दिखा। ज्यादातर लोगों ने केमिकलयुक्त रंगों से परहेज किया और हर्बल अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली।

न्यू हैदराबाद स्थित गोमती तट के किनारे बने खाटू श्याम मंदिर में फूलों की होली का सैकड़ों भक्तों ने आनंद उठाया। वहीं, मंदिर प्रांगण के बाहर इत्र, हर्बल गुलाल, स्प्रे से भी खूब होली खेली गई। श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार 500 किलो से अधिक पुष्प व एक हजार किलो हर्बल गुलाल से श्याम भक्तों ने होली खेली। भक्तों को प्रसाद में गुझिया और ठंडाई बांटा गया।

कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्तों ने बाबा के संग होली खेली। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई थी। कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, अतुल अग्रवाल,अनिल आदि मौजूद रहे(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *