भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली दंपत्ति के पास से साढ़े बारह किग्रा चांदी के बर्तन बरामद

Uttar Pradesh

(महराजगंज UP) 23अप्रैल,2024.

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर एसएसबी जवानों ने चेकिंग के दौरान नेपाली दंपत्ति के पास से 12 किलो 600 ग्राम कॉपर मिक्स चांदी का बर्तन बरामद कर कस्टम के हवाले कर दिया। नेपाली दंपति इस चांदी के बर्तनों को काठमांडू से लेकर दिल्ली जाने के फिराक में था।

आपको बता दें की बीते रविवार की रात लगभग 10 बजे सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी जवान भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक नेपाली दम्पति नेपाल से भारत में प्रवेश किया। दोनों के सामान की जांच में जवानों ने करीब 12 किलो 600 ग्राम के सिल्वर और चांदी के बर्तन बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अर्जुन विश्वकर्मा और अंजना विश्वकर्मा निवासी नुवाकोट नेपाल बताया और दोनों ने बताया कि वह पति-पत्नी हैं ।काठमांडू से दिल्ली जा रहे थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी के पूछताछ में इन्होंने भारी मात्रा में कॉपर मिक्स चांदी के बर्तन को तस्करी कर नेपाल से भारत ले जाने की बात स्वीकार की।

इस सम्बंध में असिस्टेंट कमांडेंट शैफवान एन ने बताया कि पकड़े गए दोनों नेपाली नागरिकों को अग्रिम कार्यवाही के लिए नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *