(लखनऊ UP)30मार्च,2025.
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि के आठ खिलाड़ियों को यूपी सरकार ने 15 लाख रुपये पुरस्कार की धनराशि देने की घोषणा की है। सभी खिलाड़ियों ने 19 से 23 मार्च के बीच झारखंड में हुए छठवें नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर पदक हासिल किए थे। पदक जीतने और सरकार की ओर से धनराशि मिलने की घोषणा पर कुलपति प्रो. संजय सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.
इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार:
शशांक कुमार – रजत पदक (पुरुष युगल) – 3,00,000
सिराजुद्दीन अहमद – कांस्य पदक (पुरुष एकल)- 1,50,000
हामिद सलमानी – कांस्य पदक – 1,00,000
कनक सिंह – कांस्य पदक – 1,00,000
रुचि त्रिवेदी – रजत पदक (महिला एकल) 275,000
सर्वेश – रजत पदक (महिला एकल) 2,25,000
आफरीन बानो – कांस्य पदक – 1,00,000
अबू हुबैदा- स्वर्ण पदक- (पुरुष युगल) 2,50,000(साभार एजेंसी)