(लखनऊ UP)10अप्रैल,2025.
मंडपम को रामेश्वरम से जोड़ने वाले पंबन ब्रिज के चालू होने के बाद वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज का रामेश्वरम से एक बार फिर सीधा रेल संपर्क हो गया है. प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलने वाली अयोध्या कैंट-रामेश्वरम और वाराणसी-रामेश्वरम एक्सप्रेस का अंतिम ठहराव अब मंडपम रेलवे स्टेशन की जगह रामेश्वरम रेलवे स्टेशन होगा।
अयोध्या, वाराणसी से रामेश्वरम की सीधी ट्रेन: उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि राम नवमी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 550 करोड़ रुपए से बने पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया है।जिससे देश से जो लोग रामेश्वरम जाना चाहते हैं, वे सीधा रामेश्वरम जा पाएंगे।प्रयागराज से भी रामेश्वरम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है।
अयोध्या कैंट और बनारस से रामेश्वरम की ट्रेन:
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में स्थित मंडपम स्टेशन से रामेश्वरम को जोड़ने वाला पंबन रेल पुल उम्र पूरी होने और तकनीकी कारणों से 23 दिसंबर 2022 को बंद कर दिया गया था।यही कारण रहा कि रामेश्वरम वालीं ट्रेनें मंडपम स्टेशन तक ही चल रही थी।अब पंबन पुल के चालू होने से रामेश्वरम जाने वाली सभी ट्रेनें, जो मंडपम तक चल रही थीं, उनके रामेश्वरम तक चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है।(साभार एजेंसी)