रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक के खिलाफ महज 89 रनों पर सिमट गई यूपी की टीम,बनाया न्यूनतम स्कोर

(लखनऊ UP)12नवम्बर,2024. रणजी ट्रॉफी के तहत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हुए रणजी मुकाबले में यूपी की शुरुआत बेहद खराब रही। कर्नाटक के गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम का पुलिंदा महज 89 रन पर बंध गया। रणजी इतिहास में यह यूपी का कर्नाटक के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है। मैच में यूपी की ओर से […]

Continue Reading

बिना अवकाश स्वीकृति गायब रहने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

(लखनऊ UP)13नवम्बर,2024. अस्पतालों को छोड़कर बिना अवकाश स्वीकृत कराए गायब रहने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इतना ही नहीं गैर हाजिर रहने वाले डॉक्टरों की सूची नहीं भेजने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अधीक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर के गायब रहने के मामले पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग […]

Continue Reading

लखनऊ से इन पांच शहरों के लिए चलेंगी डबलडेकर बसें

(लखनऊ UP)13नवम्बर,2024. लखनऊ से पांच बडे़ शहरों के लिए एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में 20 बसें खरीदी जाएंगी। इसके लिए टेंडर किए गए हैं। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही, किराया भी अन्य से कम रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश […]

Continue Reading

कॉरिडोर के रूप में लुभाएगी देश की इकलौती हनुमानजी की विश्राम मुद्रा

(प्रयागराज UP)13नवम्बर,2024. पाताल लोक के राजा मायावी अहिरावण के वध के बाद संगम पर बड़े हनुमान जी की विश्राम मुद्रा महाकुंभ में अद्वितीय कॉरिडोर के रूप में विश्व समुदाय के सामने होगा। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर संगम पर यह पहला कॉरिडोर है, जिसमें 12 द्वारों से श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। मान्यता है कि […]

Continue Reading

स्पेशल ट्रेनों का चलना शुरू,32 ट्रेनें चलेंगी-मुंबई, दिल्ली, पुणे की राह होगी आसान

(गोरखपुर UP)13नवम्बर,2024. छठ पूजा में आए श्रद्धालुओं की वापसी के लिए पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में नियमित के अलावा 32 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें से चार ट्रेनों का संचालन गोरखपुर से होगा। वहीं 10 से अधिक ट्रेनें गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। इससे मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद आदि बड़े शहरों की यात्रा करने वालों […]

Continue Reading

पॉलिथीन का इस्तेमाल सेहत के लिए अभिशाप,छात्राओं ने बहिष्कार करने की शपथ ली, चलाया गया अभियान

(वाराणसी UP)13नवम्बर,2024. मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के महन्त स्वामी प्रेम स्वरूप दास जी के आवाहन पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में छात्राओं के बीच पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करने की शपथ दिलाते हुए एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब […]

Continue Reading

देव दीपावली,16 नवंबर की आधी रात तक नो फ्लाई जोन घोषित

(वाराणसी UP)13नवम्बर,2024. देव दीपावली के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट क्षेत्र में 16 नवंबर की रात 12 बजे तक नो फ्लाई जोन रहेगा। इस दौरान ड्रोन, पतंग, किसी भी प्रकार के गुब्बारे, रिमोट संचालित माइक्रो लाइट्स, एयर क्राफ्ट और पैराग्लाइडर का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) […]

Continue Reading

दिवाली-छठ पर चलाई गईं 3,500 विशेष ट्रेनें,रेलवे ने ऐसे 6 करोड़ यात्रियों की भीड़ को किया नियंत्रित

(गोरखपुर UP) 12नवम्बर,2024. रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान 6 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, और इस भीड़ को संभालने के लिए 3,500 विशेष ट्रेनें चलाई गईं है। उत्तर रेलवे ने अपने बयान में कहा, केवल 4 नवंबर को ही 3 करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा कर […]

Continue Reading

“देव दिवाली” पर 10 लाख में बुक हुआ काशी विश्वनाथम क्रूज

(वाराणसी UP)12नवम्बर,2024. देव दीपावली पर रामेश्वरम और काशी विश्वनाथम क्रूज 10-10 लाख रुपये में बुक हुए हैं। दोनों क्रूज पर 10 हजार रुपये प्रति पर्यटक के लिए बुकिंग हुई है। इनकी क्षमता 100 लोग प्रति क्रूज है। काशी विश्वनाथम क्रूज के प्रबंधक अजय साहनी क्रूज पर कॉफी और चाय के अलावा बनारसी नाश्ते का भी […]

Continue Reading

हाईवे के आधुनिक कैमरे रखेंगे रफ्तार पर नजर,कम होगी हादसों की संख्या

(मुरादाबाद UP)12नवम्बर,2024. एनएचएआई हापुड़ से लेकर बरेली हाईवे तक एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के तहत हाईटेक कैमरे लगाने की योजना है। इस पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सिस्टम के माध्यम से हाईवे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस तक तत्काल जानकारी पहुंच जाएगी। इसके अलावा वाहन चालक की सभी गतिविधियां […]

Continue Reading