प्रधानमंत्री बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 29 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने निम्नलिखित कैप्शन के साथ सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया: “मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।”

Continue Reading

दिसंबर तक वाराणसी में साफ होगा गंगा का पानी,समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

(वाराणसी) 28सितंबर,2024. वाराणसी शहर में गंगा नदी साफ हो, इसके लिए नदी में गिरने वाले सभी नालों को बंद किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने ये निर्देश शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में नमामि गंगे योजना की समीक्षा बैठक में दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा […]

Continue Reading

उ.प्र.में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा,अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

(लखनऊ)28सितंबर,2024. उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों में जारी भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला अगले दो दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा। हालांकि, अब किसानों को नुकसान का भय सताने लगा है। पूर्वी और तराई क्षेत्रों समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं कहीं अत्यधिक भारी […]

Continue Reading

वाराणसी में कैंट-लंका के बीच रथयात्रा पर बॉटल नेक सड़क होगी 18 मीटर चौड़ी

(वाराणसी)28सितंबर,2024. वाराणसी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रथयात्रा से कमच्छा भेलूपुर पावर हाउस तक की सड़क का चौड़ीकरण होगा। यह निर्णय वीडीए की महायोजना के अनुसार हुआ। कैंट-लंका मार्ग के बॉटल नेक (संकरी जगह) को 18 मीटर चौड़ा करने की तैयारी चल रही […]

Continue Reading

राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव पद पर मिला 6 माह का सेवा विस्तार

(देहरादून ) 28सितंबर,2024. उत्तराखंड की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को दूसरी बार 6 माह का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। बता दें कि श्रीमती राधा रतूड़ी का उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव पद पर प्रथम बार विस्तारित सेवा अवधि 30सितंबर,2024 को पूर्ण हो रही है।

Continue Reading

“पीएम सूर्यघर योजना” का लाभ लेने में लखनऊ ,उ.प्र.में अव्वल

(लखनऊ)28सितंबर,2024. सौर ऊर्जा के जरिये बिजली उपलब्धता की समस्या को खत्म करने और लोगों को निशुल्क बिजली देने का अभियान यूपी में गति पकड़ रहा है। इसके तहत शुरू की गई पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने में लखनऊ अव्वल है। प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया […]

Continue Reading

योगी सरकार का दावा -पीड़ित एससी-एसटी परिवारों की मदद के लिए 1400 करोड़ से ज्यादा आवंटित किए

(लखनऊ)28सितंबर,2024. उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की पीड़िताओं को साढ़े सात वर्ष में 1447 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। यह सहायता अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989) और नागरिक अधिकार संरक्षण (पीसीआर) अधिनियम के तहत प्रदान की जाती है। अपराध की […]

Continue Reading