DM ने तामेश्वरनाथ धाम का किया निरीक्षण,मां कुंती ने किया था शिवलिंग स्थापित

(संत कबीर नगर UP)22फरवरी,2025. महाशिवरात्रि के पर्व पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने तामेश्वरनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन की गई व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए […]

Continue Reading

1.91लाख करोड़ से संवरेगी प्रदेश की सूरत,बड़े निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी

(लखनऊ UP)22फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए दिल खोलकर खर्च करने की रूपरेखा सरकार ने बना ली है। आगामी वित्त वर्ष में बड़े निर्माण, निवेश और लोन की मद का बजट औसतन 38 फीसदी बढ़ाया गया है। इससे स्पष्ट है कि बुनियादी ढांचे के विकास का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। ये राशि भी वर्तमान […]

Continue Reading

गोलघर में जाम का झाम होगा दूर,GDA बेसमेंट में बनेगी स्मार्ट पार्किंग

(गोरखपुर UP)22फरवरी,2025. गोलघर में खरीदारी करने और इंदिरा बाल विहार पर परिवार के साथ खाने पहुंचे लोगों को वाहन पार्किंग की सुविधा बगल के जीडीए टॉवर में ही मिलेगी। इसके लिए टॉवर के बेसमेंट में जल्द ही स्मार्ट पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। इस पार्किंग के शुरू होने से […]

Continue Reading

टूटेगा नगर निगम भवन,70 हजार वर्ग फीट में बनेगा नया;PM मोदी रखेंगे आधारशीला

(वाराणसी UP)22फरवरी,2025. मार्च में वाराणसी नगर निगम के नए भवन की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रखने की चर्चा चल रही है। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय को तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। यहां पर नगर निगम के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा […]

Continue Reading

उ.प्र.नगर निगमों,ग्राम पंचायतों और पालिका के लिए मिलेंगे 27 हजार करोड़;गांवों पर विशेष फोकस

(लखनऊ UP)22फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की बड़ी व्यवस्था बजट में की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को राज्य सरकार 27 हजार करोड़ रुपये देगी। इसमें वृद्धि भी हो सकती है। ये अबतक की सबसे बड़ी राशि है। इसमें सबसे ज्यादा पैसा ग्राम […]

Continue Reading

महाकुंभ में अव्यवस्थाओं पर विपक्ष ने सरकार को घेरा,सत्ता पक्ष ने किया पलटवार

(लखनऊ UP)22फरवरी,2025. उ.प्र.की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा में प्रयागराज महाकुंभ में अव्यवस्थाओं को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी तीर चले। सत्ता पक्ष ने इसे सफल आयोजन करार दिया तो विपक्ष ने हादसे और बदइंतजामी के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा […]

Continue Reading

मंत्री सुरेश खन्ना बोले-आउटसोर्सिंग मैन पावर में आरक्षण की व्यवस्था,भर्ती के लिए बनाया जा रहा कॉर्पोरेशन

(लखनऊ UP)22फरवरी,2025. राजधानी लखनऊ में विधानसभा में आउटसोर्सिंग के जरिये विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, ऊर्जा निगमों एवं अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के मुद्दे पर जबर्दस्त बहस हुई। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट किया कि आउटसोर्सिंग मैन पावर में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसका हर हाल में पालन कराया जाएगा। सपा विधायक संग्राम […]

Continue Reading

लगातार 46:30 घंटे दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ

(वाराणसी UP)22फरवरी,2025. महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ लगातार 46.30 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 26 फरवरी को अलसुबह 2.30 बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी की रात एक बजे तक बाबा श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन होंगे। यानी बाबा विश्वनाथ 26 से 28 फरवरी […]

Continue Reading

उ.प्र.में पहले से सुरक्षित हुई शिक्षकों की नौकरी,किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले लेनी होगी चयन आयोग से अनुमति

(लखनऊ UP)22फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले शिक्षा सेवा चयन आयोग की अनुमति जरूरी होगी। इसके लिए विधान परिषद के सभापति ने संबंधित नियमावली में में आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया दो माह के भीतर पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये यह मामला ध्रुव […]

Continue Reading

लखीमपुर खीरी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास, सीएम योगी बोले-कुंभी में निवेश का महाकुंभ

(लखीमपुर खीरी UP)22फरवरी,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया प्रयागराज महाकुंभ में भागीदार बन रही है, वहीं आज कुंभी में ही आपने महाकुंभ रच दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आना […]

Continue Reading