आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी से सीएम खफा,बोले- ‘जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई करें’

(गोरखपुर UP)28मई,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अफसरों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों व सुरक्षा मामलों की जानकारी ली। इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देर होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा चिड़ियाघर, गोड़धोइया नाला, सड़क व ओवरब्रिज निर्माण पर भी […]

Continue Reading

मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर ‘सुप्रीम’ रोक बढ़ी,अब शीर्ष अदालत में ही सुना जाएगा मामला

(नई दिल्ली) 28मई,2025. सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को दी गई राहत बढ़ा दी है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट में कार्यवाही बंद करने को कहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट खुद मामले पर सुनवाई कर रहा है। दरअसल, विजय शाह ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में […]

Continue Reading

गुजरात,राजस्थान,पंजाब और जम्मू-कश्मीर में कल शाम को मॉक ड्रिल;लोगों से सतर्क रहने को कहा गया

(नई दिल्ली)28मई,2025. गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में कल शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। मौजूदा अभ्यास पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में कराने का फैसला किया गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने से पहले पूरे देश में 7 मई को मॉक ड्रिल […]

Continue Reading

दिल्ली एयरपोर्ट जाना हुआ आसान,खुलेगी नई सुरंग

(दिल्ली)28मई,2025. द्वारका एक्सप्रेसवे से हवाई अड्डे तक नई सुरंग ट्रायल के लिए 29 मई को तीन घंटे के लिए खुल जाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे खोल दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जयपुर, सोहना या एसपीआर से आ रहे हैं, तो हवाई अड्डे तक सुगम यात्रा के […]

Continue Reading

दिल्ली की श्रम विहार कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

(दिल्ली)28मई,2025. दिल्ली हाईकोर्ट ने अबुल फजल एन्क्लेव के श्रम विहार इलाके में अतिक्रमण हटाने की अनुमति दे दी है। अदालत ने काॅलोनी के 14 निवासियों की याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और अन्य सरकारी निकायों के खिलाफ यमुना नदी के तट पर स्थित अपनी कॉलोनी में तोड़फोड़ रोकने और […]

Continue Reading