नौसेना में शामिल होगा अंजदीप

(नई दिल्ली)25फरवरी,2026. भारतीय नौसेना पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आठ युद्धपोतों वाली एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) परियोजना के तीसरे पोत अंजदीप को शामिल करने जा रही है। इस युद्धपोत को 27 फरवरी, 2026 को चेन्नई बंदरगाह पर पूर्वी नौसेना कमान में औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। इस समारोह […]

Continue Reading

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा

(लखनऊ,UP)25फरवरी,2026. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती […]

Continue Reading

बरसाना में रंगोत्सव 2026 का आरंभ

(मथुरा,UP)24फरवरी,2026. कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि बरसाना की होली ब्रज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन […]

Continue Reading

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया ‘सेवा संकल्प’

(नई दिल्ली)24फरवरी,2026. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर, सेवा तीर्थ में अपनी पहली बैठक में संकल्प लिया कि नए भवन में लिया गया प्रत्येक निर्णय 1.4 अरब नागरिकों के प्रति सेवा की भावना से प्रेरित होगा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक लक्ष्य से जुड़ा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में […]

Continue Reading

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण

(नई दिल्ली)24फरवरी,2026. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने को राष्ट्रपति भवन में भारत के उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वतंत्र भारत के प्रथम और एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अशोक मंडप के पास स्थित भव्य सीढ़ी पर स्थापित सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा […]

Continue Reading

इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

(लखनऊ,UP)24फरवरी,2026. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी और सिंगापुर सरकार के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सिंगापुर कोऑपरेशन एंटरप्राइज (एससीई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता व नीतिगत ढांचे को […]

Continue Reading

होली पर,बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था

(मथुरा,UP)24फरवरी,2026 श्रद्धालुओं को घर बैठे श्रीबांकेबिहारी के लाइव दर्शन हो सकेंगे। वहीं मंदिर के आसपास घूमने वाले श्रद्धालुओं को तिराहे, चौराहे और द्वारों पर भी ठाकुरजी के लाइव स्ट्रीमिंग तकनीक के जरिए ऑनलाइन दर्शन हो सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारी शुरु कर दी है। होली पर आराध्य के दर्शन की नई व्यवस्था शुरू […]

Continue Reading

आज से बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार

(लखनऊ,UP)24फरवरी,2026 उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सर्वाधिक […]

Continue Reading

काशी विद्वत परिषद ने मसाने की होली का किया विरोध

(वाराणसी,UP) 23फरवरी,2026. काशी विद्वत परिषद ने वाराणसी शहर के महाश्मशान घाट मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर मसाने की होली खेलने की परंपरा का विरोध किया है। दावा किया है कि यह परंपरा शास्त्रों के अनुसार नहीं है। ये है परंपरा;मसाने की होली या भस्म होली एक परंपरा है जो रंगभरी एकादशी के अगले दिन खेली […]

Continue Reading

लॉजिस्टिक्स,डेटा सेंटर,कौशल विकास में खुलेंगे निवेश के द्वार

(लखनऊ,UP)23फरवरी,2026. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन सोमवार को उन्होंने कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। साथ ही यूपी में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सिंगापुर की अग्रणी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स […]

Continue Reading