भगवान श्रीकेदारनाथ की चल-उत्सव विग्रह-डोली ने श्री केदारनाथ धाम के लिए किया प्रस्थान

Uttar Pradesh

भगवान श्रीकेदारनाथ की चल-उत्सव विग्रह-डोली ने श्री केदारनाथ धाम के लिए किया प्रस्थान

(ऊखीमठ)06मई,2024.
आज सोमवार को भगवान केदारनाथ की चल-उत्सव विग्रह- डोली ने श्रीकेदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।
आज सुबह पूजा अर्चना के बाद डोली को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर सभा मंडप में विराजमान किया गया। जिसमें हक हकूकधारियों की ओर से भगवान की चल उत्सवह विग्रह डोली का श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर डोली अपने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। सोमवार को डोली गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 7 मई को डोली फाटा, 8 मई को गौरीकुंड स्थित गौरा माई मंदिर और 9 मई को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जबकि 10मई,2024 को भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *