‘अंतरिक्ष से भारत आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है’,वापसी से पहले शुभांश

National

(नई दिल्ली )13जुलाई,2025.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही। यह एक जादू की तरह महसूस हुई। अंतरिक्ष से आज का भारत महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरा हुआ दिखता है। उन्होंने 1984 स्पेस ओडिसी से राकेश शर्मा के प्रतिष्ठित शब्दों को दोहराते हुए कहा कि अंतरिक्ष से भारत आज भी ‘सारे जहाँ से अच्छा’ दिखता है।

अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए:
शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले भारत के पहले और अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। शुभांशु शुक्ला ने अब तक अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए हैं, जहां वे प्रतिदिन 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देख रहे थे। आईएसएस पृथ्वी से लगभग 400 किमी ऊपर 28,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से घूमता है।

विदाई समारोह में बोल रहे थे शुभांशु शुक्ला:
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में बोल रहे थे। अंतरिक्ष यात्री सोमवार को पृथ्वी पर वापसी की यात्रा शुरू करने वाले हैं। 26 जून से शुरू हुए ISS प्रवास के बारे में शुभांशु ने कहा कि यह मुझे जादू सा लगता है। यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है।

मंगलवार को कैलिफोर्निया तट पर उतरने की उम्मीद:
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि वह अपने साथ बहुत सारी यादें और सीख लेकर जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने देशवासियों के साथ साझा करेंगे। एक्सिओम-4 मिशन सोमवार को ISS से अलग होगा और इसके मंगलवार को कैलिफोर्निया तट पर उतरने की उम्मीद है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *