( वाराणसी,UP)09अगस्त,2025.
उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में पर्यटन निदेशालय में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सितंबर में होने वाली यूनेस्को की बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
विभागीय मंत्री ने कहा कि सारनाथ हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कराना पूरे विश्व के लिए देश की विरासत को पास से जानने का अवसर प्रदान करेगा।(साभार एजेंसी)
