ISRO करेगा नया धमाल

National

(नई दिल्ली)12अगस्त,2025.

भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है।30 जुलाई को दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जर्वेशन मिशन निसार (NISAR) लॉन्च करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) अब अमेरिका का 6,500 किलोग्राम वजनी कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लॉक-2 ब्लूबर्ड (Block-2 BlueBird) लॉन्च करेगा।इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीधे अंतरिक्ष से जुड़ेगा स्मार्टफोन…
ISRO करने जा रहा है एक और धमाल, जिससे चकाचौंध हो जाएगी दुनिया।इसरो चीफ नारायणन ने बताया कि यह अमेरिकी सैटेलाइट सितंबर में भारत पहुंचेगा और श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से इसरो के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम-3-एम5 (LVM-3-M5) के जरिये अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

क्या करेगा यह सैटेलाइट?:
ब्लॉक-2 ब्लूबर्ड में 64.38 वर्ग मीटर का कम्युनिकेशन एरे लगा है, जो सीधे मोबाइल फोन्स से कनेक्टिविटी स्थापित कर सकता है।यह सैटेलाइट 3GPP-स्टैंडर्ड फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा और दुनिया के प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर वॉइस, डेटा और वीडियो सेवाएं उपलब्ध कराएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *