यहां बारिश के साथ होगी अक्तूबर महीने की शुरुआत

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP) 29सितम्बर,2025.

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बीते तीन दिनों से चुभती धूप और उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। माैसम विभाग के अनुसार एक अक्तूबर यानी बुधवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के अवध, पूर्वांचल और मध्यांचल में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

अभी तक जहां प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ था, वहीं तीन दिन की इस छिटपुट बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से फाैरी ताैर पर राहत मिलेगी। सोमवार को बुंदेलखंड के कुछ जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर क्षेत्र बनने से एक अक्तूबर से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के पूर्वांचल और मध्यांचल में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *