बढ़ेगी बादलों की सक्रियता,पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

UP / Uttarakhand

(लखनऊ)24अक्टूबर,2025.

उत्तर प्रदेश में अगले दो तीन दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से अब प्रदेश में दिन के चढ़ते पारे पर लगाम लगेगी और मौसम में फिलहाल स्थिरता आएगी। वहीं पूर्वा हवाओं के मद्धिम पड़ते ही रात के पारे में क्रमश: गिरावट की शुरुआत हो चुकी है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। दिन व रात दोनों का तापमान सामान्य तक पहुंचेगा। आगामी 29 अक्तूबर से वाराणसी समेत प्रदेश के पूर्वी-दक्षिणी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। इससे गर्माहट महसूस की गई।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठे हलचल के असर से उत्तर प्रदेश में दिन का बढ़ता तापमान थमेगा। साथ ही आने वाले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *