(लखनऊ,UP)26अक्टूबर,2025.
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर गाजियाबाद से होकर गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने गंगा के तट पर पहुंच कर पूजन किया। जिसके बाद अस्थाई पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की।
करीब एक बजकर 18 मिनट पर सीएम का हेलिकॉप्टर अस्थाई पुलिस लाइन में उतरा। मुख्य स्नान घाट पर विद्वान पंडितों ने विधिवत् मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि पश्चिमी उप्र के अति महत्वपूर्ण व पौराणिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं में किसी भी तरह की खामी ना रहे। मेले की पौराणिकता को बरकार रखते हुए श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आने, कड़ी सुरक्षा बनाए रहने की हिदायत दी(साभार एजेंसी)
