हज यात्रियों की मदद के लिए जाएंगे 115 हज इंस्पेक्टर

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)04नवंबर,2025.

सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद करने वाले राज्य हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) बनने के लिए करीब 450 सरकारी कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदकों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित किया जाएगा।

हज कमेटी ऑफ इंडिया सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए पुरुष व महिला कर्मचारियों को खादिमुल हुज्जाज यानि राज्य हज इंस्पेक्टर बना कर हज यात्रियों के साथ रवाना करती है। इन पर हज यात्रियों को ठहराने से लेकर उन्हें हज के अरकान पूरा कराने तक की जिम्मेदारी होती है। प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्री रवाना किए जाएंगे।

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर तक करीब 450 सरकारी कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं। उन्होंने बताया कि 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर का चयन किया जाएगा। इस हिसाब से लगभग 115 हज इंस्पेक्टरों को चयनित किया जाना है। इनके चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 16 नवंबर को होगी। नवंबर के चौथे सप्ताह में साक्षात्कार के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना महरम श्रेणी की महिला हज यात्रियों की मदद के लिये महिला हज इंस्पेक्टरों का भी चयन किया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *