‘बिहार ने साफ किया बंगाल का रास्ता’-PM मोदी

National

(नई दिल्ली)15नवंबर,2025.

बिहार में एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मंच पर आते ही ‘छठी मैया की जय’ के नारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा के रोडमैप का जिक्र किया। सात ही सीएम ममता बनर्जी पर निशान साधा।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने बता दिया कि बिहार के बाद अब बंगाल की बारी है। उन्होंने कहा कि गंगा जी बिहार से बहकर बंगाल तक पहुंचती है, बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और ओडिशा उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

बिहार के लिए वादे और विकास का रोडमैप:
पीएम मोदी ने कहा कि आज की यह जीत एक नई यात्रा की शुरुआत है और बिहार ने जो भरोसा दिया है, उससे जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने बिहार के लिए आने वाले वर्षों का नक्शा भी प्रस्तुत किया, इसके तहत उन्होंने जोर दिया कि हमारी सरकार बिहार में अगले पांच वर्षों में तेज गति से विकास करेगा। राज्य में नए उद्योग लगेंगे। युवाओं को बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

पीएम मोदी ने आगे निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में निवेश बढ़ेगा, जिससे अधिक नौकरियां बनेंगी। साथ ही बिहार में पर्यटन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धार कर राज्य की नई पहचान आगे बढ़ाई जाएगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *