कोहरे से बेपटरी हुई ट्रेन-विमान सेवा

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)28दिसंबर,2025.

कोहरे के चलते शनिवार को देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इसी क्रम में शताब्दी व वंदे भारत सरीखी वीआईपी ट्रेनें भी देरी की शिकार हुईं। नई दिल्ली से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस लखनऊ पहुंचने तक तेरह घंटे तक लेट हुईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री नई दिल्ली से लेकर लखनऊ स्टेशन तक प्लेटफॉर्मों पर ठिठुरते रहे। दूसरी ओर विमान भी लेट रहे।

बीते शुक्रवार सुबह छह बजे लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस करीब बारह घंटे की देरी से शाम 5:24 बजे रवाना हुई। जोकि नई दिल्ली शुक्रवार रात 12:35 बजे पहुंची। वापसी में नई दिल्ली से शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे चलने वाली तेजस रात 2:11 बजे रवाना हो सकी। यह ट्रेन गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर कोहरे में फंस गई, जिससे शुक्रवार रात पहुंचने वाली ट्रेन शनिवार दोपहर करीब चार बजे पौने 18 घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची। इसके चलते आईआरसीटीसी ने शनिवार को चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया।

दूसरी ओर 22425 अयोध्या कैंट-आनंदविहार वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 5:10 बजे की जगह रात 8:51 बजे रवाना हुई। ट्रेन ट्रेन आनंदविहार शनिवार सुबह 8:02 बजे पहुंची। 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, 22426 आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस पौने सात घंटे, 12004 शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 13 घंटे, 12226 कैफियात एक्सप्रेस सवा चार घंटे, 12230 लखनऊ मेल ढाई घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस दो घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 3:55 घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 4:34 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस चार घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस सवा दो घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, 15744 फरक्का एक्सप्रेस पौने सात घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14206 दिल्ली-अयोध्या छावनी एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, 14864 मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।

विमान भी हुए लेट, यात्री परेशान
कोहरे के चलते विमानों का संचालन भी गड़बड़ाया। इंडिगो की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली 6ई-453 डेढ़ घंटे, चेन्नई से आने वाली 6ई-515 एक घंटे, बंगलुरु से आने वाली 6ई-196 पौन घंटे, पटना से आने वाली 6ई-925 चालीस मिनट, गुवाहाटी से आने वाली 6ई-6552 आधे घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली 6ई-6938 दो घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-758 पौने दो घंटे, देहरादून जाने वाली 6ई-515 एक घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-6222 सवा घंटे, बंगलुरु जाने वाली 6ई-435 एक घंटे दस मिनट, हैदराबाद जाने वाली 6ई-523 दो घंटे, गुवाहाटी जाने वाली 6ई-146 दो घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 पांच घंटे, पटना जाने वाली 6ई-6902 एक घंटे व किशनगढ़ जाने वाली ओपी-223 आधे घंटे लेट रही।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *