(लखनऊ,UP)13मार्च,2026.
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को गृह विभाग भेजा गया है। नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे लोकेश एम. को पीडब्ल्यू में सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं महेंद्र प्रसाद को उप्र पुनर्गठन समन्वय विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
इसी तरह उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक बनाया गया है। वहीं सार्वजनिक उद्यम के महानिदेशक संजय कुमार को उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक बनाया गया है।
धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुबीर को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार को धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
चार पीसीएस अधिकारी स्थानांतरित:
शासन ने शुक्रवार को चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। झांसी में एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को गोंडा भेजा गया है। मथुरा में एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। जालौन में एसडीएम वेद प्रिय आर्य को मथुरा का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी के विशेष कार्याधिकारी कुशीनगर का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।(साभार एजेंसी)
