नए जिले हांसी के लिए 139 पद सृजित

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा) 30अप्रैल,2026.

नव सृजित जनपद हांसी में प्रशासनिक व्यवस्था संचालित करने के लिए 139 पद सृजित किए गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्यालय ने सृजित पदों का हिसार डिवीजन के मंडलायुक्त व हिसार और हांसी के उपायुक्तों को इसका ब्योरा भेजा है।

मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार एक जिला राजस्व अधिकारी, 2 नायब तहसीलदार, 1 अधीक्षक, 1 सदर कानूनगो, 14 सहायक, 1 लेखा अधिकारी, 62 लिपिक, 3 पटवारी और चतुर्थ श्रेणी के 29 पद सृजित किए गए हैं। इनके अलावा माली, चालक, चाैकीदार, जमादार आदि के भी पद सृजित किए गए हैं। हांसी में उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और सीटीएम (सिटी मजिस्ट्रेट) की पहले ही राजस्व विभाग नियुक्ति कर चुका है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *