विशेष ट्रेन से गए बुजुर्गों ने किए प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Hariyana

(सोनीपत,हरियाणा) 12जून,2026

हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले के 103 श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम के दर्शन कर सरकार की इस योजना के लिए आभार जताया।

श्रद्धालुओं को 8 जून को सोनीपत रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया था। उनकी वापसी 12 जून को निर्धारित है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। खरखौदा निवासी बिमला देवी ने कहा कि प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। तीर्थयात्री रमेश चंद्र ने कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्य श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को आध्यात्मिक शांति और जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *