(रोहतक,हरियाणा)15अगस्त,2025.
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।(साभार एजेंसी)
