म.प्र.सीएम डॉ.यादव ने ध्वजारोहण कर,दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

MP/ Chhatishgarh

(भोपाल,मध्यप्रदेश)15अगस्त,2025.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।

सीएम ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमारे लिए दीवाली, दशहरा और ईद सहित सभी त्यौहारों से बढ़कर है। भगवान करे, इस पर किसी की नजर न लगे। भारत निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है और अमृतकाल 2047 तक अग्रणी राष्ट्रों में शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और क्रांतिकारियों को मैं नमन करता हूं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *