(चंडीगढ़,हरियाणा)03अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कुरुक्षेत्र की पावन धरती से ‘स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प कार्यक्रम’ के माध्यम से उद्यमशीलता की यात्रा के नए अध्याय का शुभारंभ किया।
हरियाणा के युवाओं में असीम प्रतिभा, अपार ऊर्जा और कुछ नया कर दिखाने का अद्भुत साहस है। हमारा लक्ष्य है कि गुरुग्राम की सफलता करनाल तक, पंचकूला का नवाचार पलवल तक, हिसार की उद्यमिता सिरसा तक पहुंचे।
सीएम सैनी ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी 23 जिलों तक पहुंचकर हर जिले से नवाचार और स्टार्टअप सामने लाने तथा रोजगार के नए अवसर तैयार करने का हमने संकल्प लिया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स और उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों का भी प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार विचार से विस्तार तक, स्टार्टअप से रोजगार तक और रोजगार से #ViksitHaryana तक की यात्रा आज से शुरू हुई है।
