(चंडीगढ़,हरियाणा)16जून,2026.
हरियाणा शिक्षा विभाग ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीसीएस) और जिला गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर केवल सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित पीजीटी शिक्षकों के लिए है। डीएसएस के 22 और डीएमएस के 21 पदों पर चयन किया जाएगा, हालांकि पदों की संख्या में बदलाव संभव है।
आवेदन करने वाले शिक्षक के पास संबंधित विषय में कम से कम पांच वर्ष का अध्यापन अनुभव होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की विभागीय जांच, चार्जशीट या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया कुल 50 अंकों की होगी। इसमें 40 अंकों की लिखित रीजनिंग परीक्षा और 10 अंकों का इंटरव्यू शामिल रहेगा। चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक शिक्षक अपने एमआईएस लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित डीएसएस और डीएमएस अपने जिले में विज्ञान और गणित शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों के प्रशिक्षण और शैक्षणिक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।(साभार एजेंसी)
