सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा

Bihar

(पटना,बिहार)16अगस्त,2026.

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करने, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को हवेली खड़गपुर अनुमंडल मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं यात्रा का नेतृत्व किया।करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आरएस उच्च विद्यालय मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे वाहन से नंदलाल बसु चौक पहुंचे और वहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और तिरंगा यात्रा में पैदल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *