(नई दिल्ली)02सितंबर,2026
दिल्ली में कारोबार को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल, 2026 को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम, Self-Certification और Deemed Approval जैसी व्यवस्थाओं से कारोबार शुरू करना और आगे बढ़ाना आसान होगा। इससे छोटे व्यापारियों और उद्यमियों का समय और खर्च बचेगा, नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि व्यवस्था आसान हो, उद्यम बढ़ें और उसका लाभ सीधे दिल्ली के परिवारों तक पहुंचे।(साभार सू वि)
