(रांची, झारखण्ड)04सितंबर,2026.
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज व्यवस्था को शामिल करने, अनावश्यक कट हटाने, वेंडर्स की आजीविका प्रभावित किए बिना स्थान उपलब्ध कराने, लटकते तारों को व्यवस्थित करने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई तथा योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।(साभार सोशल मीडिया)
