मुख्यमंत्री चौधरी ने किया “राहत शिविरों” का निरीक्षण

Bihar

(पटना,बिहार)07सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज वैशाली एवं सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हाजीपुर एवं सोनपुर में संचालित बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौधरी ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को स्वयं भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी एवं शैक्षणिक शिविरों का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं खान-पान के बारे में जानकारी ली। साथ ही, स्वास्थ्य शिविरों में त्वरित उपचार तथा पशु चिकित्सा शिविरों में पर्याप्त दवाओं एवं पशु चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बाढ़ में डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में माननीय मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के आश्रितों को ₹4-₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *