हाई कमिश्नर व सीएम सैनी के मध्य विकास पर चर्चा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)09सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि मंडल एवं राज्य के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित उक्त बैठक में शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म और निवेश के साथ ही हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्किल व रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई।

विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए दोनों पक्षों ने यूनिवर्सिटीज व रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग, AI, साइबर सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी व पब्लिक पॉलिसी में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट-फैकल्टी एक्सचेंज और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *