“सफाई कर्मियों के हितों की रक्षक सरकार”-सीएम सैनी

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)09सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को स्वीकार कर लिया है, जबकि शेष मांगों पर भी सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख को देखते हुए अनेक सफाई कर्मचारी अपने कार्य पर लौट चुके हैं। शेष सफाई कर्मचारियों से भी अपील है कि वे ड्यूटी पर वापस लौटकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *