(जयपुर,राजस्थान)11सितंबर,2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में संचालित की जा रही “एक जिला-एक उत्पाद” (ODOP)योजना, रोजगार एवं आय की दृष्टि से बेहद सुखद परिणाम दे रही है।
एक जिला – एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत, जयपुर के पारंपरिक रत्नाभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु, निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विश्वविख्यात आमेर दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत एवं गेहूँ की प्रमुख कृषि उपज से समृद्ध, जयपुर जिला औद्योगिक विकास और स्थानीय हुनर को, सशक्त करने की दिशा में अग्रसर है।
स्वर्ण दुर्ग की भव्य स्थापत्य कला, थार में खजूर की खेती और प्रसिद्ध ‘येलो स्टोन’ (पीला पत्थर) जैसलमेर जिले की विशिष्ट पहचान हैं। एक जिला – एक उत्पाद (ODOP) पहल के अंतर्गत, येलो स्टोन शिल्प और स्थानीय कारीगरों के संवर्धन हेतु, निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और बाजार को, वैश्विक पहचान मिल रही है।
गोगामेड़ी मंदिर, किन्नू की खेती और कृषि आधारित उद्योग, हनुमानगढ़ जिले की प्रमुख पहचान हैं। एक जिला – एक उत्पाद (ODOP) योजना के जरिए, स्थानीय किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है।
हिन्दूमल कोट सीमा, किन्नू के बाग और शुद्ध सरसों तेल उद्योग, श्रीगंगानगर जिले की पहचान हैं। एक जिला – एक उत्पाद (ODOP) पहल के अंतर्गत, खाद्य तेल इकाइयों व कृषि आधारित उद्योगों को, निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।(साभार सोशल मीडिया)
