(पटना,बिहार)12सितंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में स्विट्जरलैंड की प्रतिष्ठित संस्था स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन (SNSF) के पूर्व प्रतिनिधि प्रो. मैक्स बर्गमैन एवं डॉ. जीनेथ बर्गमैन तथा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह एवं विधान पार्षद श्री नीरज कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान बिहार में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए SNSF एवं ICSSR के बीच सहयोग की संभावनाओं और प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में वैश्विक संस्थाओं को सहभागी बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में शोध, ज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग का स्वागत है।(साभार सू वि)
