(चंडीगढ़, हरियाणा)15सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों (CMGGAs) के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री सैनी ने उक्त बैठक में स्कूली शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छता, मानव संसाधन, अमृत सरोवर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सुशासन को और सुदृढ़ करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। (साभार सोशल मीडिया)
