सीएम द्वारा जनहित विषयों पर संवाद

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)23सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला परिषदों के अध्यक्षों, सदस्यों एवं महापौरों से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आत्मीय भेंट कर विभिन्न जनहित के विषयों पर सार्थक संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विकास की प्राथमिकताओं और जनता की अपेक्षाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिले सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। जमीनी जरूरतों को समझते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास को नई गति देना हमारी निरंतर प्राथमिकता है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सभी जनसेवा के इस संकल्प को मिलकर और भी मजबूत करेंगे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *