(चंडीगढ़,हरियाणा)23सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित CII के 5वें Innovative Farmers Meet के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में 2,000 एकड़ के क्लस्टर में प्राकृतिक खेती शुरू करने, पराली प्रबंधन के लिए ₹1,200 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि तथा 6,794 कस्टम हायरिंग सेंटरों को ₹1,017 करोड़ की सब्सिडी दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने फसल विविधीकरण, मिट्टी की सेहत, आधुनिक कृषि तकनीक और FPO के माध्यम से किसानों को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों से कृषि क्षेत्र में हुए शोध को सरल भाषा में किसानों तक पहुंचाने और उद्योग प्रतिनिधियों से मशीनरी की वास्तविक लागत व सेवा व्यवस्था की जानकारी देने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस सम्मेलन की उपलब्धि तब बढ़ेगी, जब यहां सीखी गई बात किसी गांव में खेती को बेहतर बनाएगी।(साभार सू वि
