मुख्यमंत्री सैनी ने की “जन संवाद” की समीक्षा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)23सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जनसंवाद पोर्टल पर सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजी गई जनसमस्याओं एवं सार्वजनिक हित से जुड़ी मांगों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रशासनिक सचिवों को जनसमस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता के काम में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *