सीएम धामी द्वारा “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” की शुभकामनाएं

Uttarakhand

(देहरादून)23सितंबर,2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा ही नहीं, बल्कि निरोगी जीवन, प्रकृति के साथ संतुलन और समग्र स्वास्थ्य की भारतीय जीवनदृष्टि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान तथा ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ जैसे प्रयासों के माध्यम से आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

आपनी सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को सहभागिता हेतु आमंत्रित करते हुए लिखा है कि आइए, इस अवसर पर आयुर्वेद की समृद्ध विरासत को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने और स्वस्थ, निरोगी एवं सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लें। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *