सीएम सैनी द्वारा “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” का शुभारंभ

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)17सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा ₹2,100 की मासिक सहायता के साथ ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के दूसरे चरण का शानदार शुभारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री सैनी आज नारनौल में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शामिल हुए।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज ही हम अथक कर्मयोगी, माँ भारती के महान सपूत और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए आज पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत भी की गई। हमारा संकल्प है हर शिल्पकार सशक्त हो, हर श्रमिक सम्मानित हो और हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *