निकाय चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा) 13मई,2026.

हरियाणा में निकाय चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुशी जताई है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है। आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक है। आज हरियाणा में तीनों मेयर भाजपा के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमको बड़े मार्जिन से जीत मिली है। विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं। विपक्ष बताएं कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया, किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब को गरीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *