मुख्यमंत्री सैनी द्वारा राधा अष्टमी पर्व पर सहभागिता

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)20सितंबर2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में माता लल्लेश्वरी जी के 705वें जयंती समारोह एवं श्री राधा अष्टमी पर्व पर आयोजित समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर-2, बहादुरगढ़ में कश्मीरी पंडितों को आवंटित प्लॉटों पर EDC व IDC के ब्याज की ₹5.15 करोड़ राशि रिफंड की जाएगी। मंदिर गौशाला की एप्रोच रोड की री-कारपेटिंग भी करवाई जाएगी। माता लल्लेश्वरी जी के भवन के लिए संस्था के आवेदन पर नियमानुसार भूमि आवंटन किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने माता लल्लेश्वरी जी और श्री राधा रानी के चरणों में नमन करते हुए संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम व समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *