(पटना’,बिहार )23सितंबर 2026
बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभकिया। इस दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाने वाले बिहार के 25 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को राज्य वित्तीय सहायता का हस्तांतरण किया और सौर ऊर्जा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नौ सोलर रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सेवा सेतु कैंप का निरीक्षण, लाभार्थियों से सीधा संवाद:
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने सेवा सेतु कैंप का निरीक्षण किया। वित्तीय सहायता के हस्तांतरण के बाद उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान समस्तीपुर की उमा कुमारी, सुपौल की कंचन पांडे, मुंगेर के अभिषेक कुमार और नालंदा की आशा देवी से मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्होंने लाभार्थियों से रूफटॉप सोलर लगाने के अनुभव और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना संचालित की जा रही है। बिहार में इस योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 हजार लाभार्थियों को राज्य वित्तीय सहायता का हस्तांतरण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नौ सोलर रथ देंगे रूफटॉप सोलर की जानकारी:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा आज समय की जरूरत है। बिहार में अधिक से अधिक परिवार अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाएं और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उठाएं, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के लिए नौ सोलर रथ रवाना किए गए हैं। ये रथ अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को रूफटॉप सोलर के फायदे, इसे लगाने की प्रक्रिया और उपलब्ध वित्तीय सहायता की जानकारी देंगे। पंचायतों, स्थानीय निकायों और जीविका दीदियों की भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होग।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए कृषि फीडरों को ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। पीएम-कुसुम योजना के अगल चरण में बड़ी संख्या में किसानों के बिजली कनेक्शन को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है(साभार एजेंसी)
