सीएम चौधरी द्वारा संग्रहालय का निरीक्षण

Bihar

(भोजपुर,बिहार)24सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्रियों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरगाथा और उनके गौरवशाली योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्मृति संग्रहालय का कायाकल्प किया जाएगा।

साथ ही, मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ शोधार्थियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *