मुख्यमंत्री चौधरी ने किया “जीविका भवन” का उद्घाटन

Bihar

(पटना,बिहार )24सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बक्सर जिले के चुरामनपुर में जीविका भवन का उद्घाटन किया तथा करीब ₹92 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर बक्सर की जीविका दीदियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अपनी सफलता और जीवन में आए बदलाव की कहानियां साझा कीं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एवं बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि जीविका दीदियों ने अपनी मेहनत और हुनर के बल पर ₹1 लाख 36 हजार करोड़ का मार्केट खड़ा किया है। उन्होंने सुधा के माध्यम से बकरी के दूध की बिक्री तथा सब्जी उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर के ज्योति चौक के समीप कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कैनाल की वर्तमान स्थिति एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली।

बक्सर के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को गति देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने बक्सर से भागलपुर के बीच बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का नाम ‘विश्वामित्र पथ’ रखने की बात कही। इस एक्सप्रेस-वे से भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका जिले भी जुड़ेंगे।

इससे पूर्व वामन द्वादशी के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने बक्सर स्थित वामन भगवान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने वामनेश्वर धाम के प्रस्तावित विकास कार्यों के ले-आउट प्लान की भी जानकारी ली।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *