(पटना,बिहार)03अक्टूबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं बापू टावर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बापू टावर में महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों और ऐतिहासिक यात्रा को आधुनिक तरीके से प्रदर्शित किए जाने की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा एवं ‘सत्याग्रह’ मैगज़ीन का शुभारंभ किया तथा भू-तल पर पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गांधी जी के सत्य,अहिंसा और प्रेम के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में सहभागी बनें। (साभार सोशल मीडिया)
