विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा बनेगा अग्रदूत -सीएम सैनी

Hariyana

(कुरुक्षेत्र,हरियाणा)01नवंबर,2026

हरियाणा दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विकास को लेकर बड़ा संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गठन के 60 वर्षों में हरियाणा ने विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश सरकार अब हरियाणा को देश का पहला विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत-2047 के विजन को पूरा करने में हरियाणा सबसे अहम और अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में हरियाणा ने कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने भी हरियाणा की विकास यात्रा और यहां के लोगों की कर्मठता की प्रशंसा की। समारोह में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुईं। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *