सीएम सम्राट चौधरी ने सुनी जन-समस्याएं

Bihar

(पटना,बिहार)10 नवंबर 2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित जन-सहयोग कार्यक्रम के दौरान आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति परेशान न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समाधान समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ता है और शासन में पारदर्शिता आती है। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *